फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के उच्च शिक्षण संस्थानों में आज से शुरू हो रहा परीक्षाओं का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मार्च से बंद विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थान फिर से गुलजार हो रहे हैं। यहां बृहस्पतिवार से परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा है। 15 जुलाई से पुनर्वास विवि में यूजी-पीजी की परीक्षाएं तो 16 जुलाई से लविवि की बीसीए और इंजीनियरिंग की परीक्षा शुरू होगी। एकेटीयू की परीक्षा 20 जुलाई से और बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जुलाई को होगी। इस बीच जेईई मेन की अप्रैल सेशन की प्रवेश परीक्षा 20 से 22 जुलाई और मई सेशन की 25 से 27 जुलाई तक होगी। ऐसे में जुलाई मध्य से कोविड प्रोटोकॉल के साथ काफी संख्या में छात्र शिक्षण संस्थानों में परीक्षा देने के लिए पहुंचने लगेंगे।
विज्ञापन

लविवि में सबसे पहले बीसीए और बीटेक की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा 16 जुलाई से शुरू हो रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराना लविवि प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बुधवार को कोरोना प्रोटोकॉल से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना मास्क व सैनिटाइजेशन के कोई भी छात्र व विवि का स्टाफ प्रवेश नहीं कर सकेगा। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बेंच के बीच में एक छात्र को बैठाया जाएगा। पहली बेंच पर दो छात्र दोनाें सिरे पर बैठ सकते हैं। हालांकि, परीक्षा केंद्रों को छात्रों की संख्या को देखते हुए सिटिंग अरेंजमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष परीक्षा से पहले और बाद में सैनिटाइज करना होगा। भीड़ एक साथ न जुटे, इसके लिए छात्रों को परीक्षा से काफी समय पहले आने को कहा गया है।
एमपीएड की परीक्षा 24 से
लविवि ने एमपीएड प्रथम और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें रेग्युलर, एग्जम्पटेड बैक और इंप्रूवमेंट वाले छात्र शामिल हो सकते हैं। एक घंटे की परीक्षा दोपहर दो से तीन बजे तक होगी। प्रथम सेमेस्टर के अंतर्गत 24 जुलाई को रिसर्च प्रोसेस इन फिजिकल एजुकेशन, 27 जुलाई को साइकोलॉजी एक्सरसाइज, तीन अगस्त को यौगिक साइंस और ओल्ड कोर्स के सभी पेपर की परीक्षा होगी। चौथे सेमेस्टर के अंतर्गत 26 जुलाई को इंफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेकभनोलॉजी इन फिजिकल एजुकेशन का प्रथम, 28 जुलाई को स्पोर्ट्स साइकोलॉजी का द्वितीय और 4 अगस्त को स्पोर्ट्स मेडिसिन का तृतीय पेपर होगा।
विज्ञापन

बीएलएड, एमएड और एमए के परीक्षा केंद्र जारी
लविवि ने बीएलएड, एमएड और एमए एजुकेशन परीक्षा के लिए केंद्र बुधवार को जारी कर दिए। बीएलएड की परीक्षा चार केद्रों पर होगी। काली चरण डिग्री कॉलेज, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज और रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं एमए एजुकेशन की परीक्षा लविवि में ही होगी। सभी कॉलेजों के छात्र यहीं पर आकर परीक्षा देंगे। इसके अलावा एमएड की परीक्षा के लिए लविवि, अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज, रजत कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पुनर्वास विवि में दो पालियों मेें परीक्षा
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि में स्नातक और परास्नातक अंतिम सेमेस्टर व स्पेशल बैक की परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराई जाएगी। काफी संख्या में छात्र परीक्षा देने के लिए हॉस्टल में आ चुके हैं। परीक्षा के दौरान छात्र सैनिटाइजर और पानी की बोतल साथ लेकर आएंगे। सैनिटाइजेशन व मास्क के साथ ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो घंटे की परीक्षा दो पालियों सुबह नौ बजे से 11 बजे और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सुबह की पाली में 350 और दूसरी पाली में करीब 250 छात्र शामिल होंगे। इस बार महामारी को देखते हुए परीक्षा के पैटर्न मेें भी बदलाव किया गया है। इस बार पांच एमसीक्यू, दो दीर्घ, दो लघु उत्तरीय और चार अति लघुउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें