फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप बेरोजगार है तो यह खबर है आपके बेहद काम की

Wed, 04 May 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
यदि आप बेरोजगार हैं तो निराश मत होइए। व्यावसायिक विभाग आपको आईटीआई के जरिये तकनीकी तौर पर सक्षम बनाएगा। विभाग अधिक से अधिक लोगों को आईटीआई के कुछ लोकप्रिय ट्रेडों में युवकों को प्रशिक्षित करने के लिए सीटें बढ़ाने जा रहा है। 
विज्ञापन


अगस्त से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेडों की करीब 11000 सीटें बढ़ जाएंगी। औद्योगिक क्षेत्रों में आईटीआई करने वाले युवकों की मांग लगातार बढ़ रही है। 

विशेषकर फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स से प्रशिक्षित युवकों की मांग बहुत अधिक है। इसे देखते हुए व्यावसायिक विभाग ने दो साल में करीब 25560 सीटें बढ़ाने का फैसला किया था। 
विज्ञापन


पहले साल 2016-17 के लिए 16180 सीटें बढ़ाने का लक्ष्य था, लेकिन कई तकनीकी दिक्कतों के चलते फिलहाल 11000 हजार सीटें बढ़ेंगी। इसमें से 5972 सीटें बढ़ाने की सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। जबकि और 5028 सीटें बढ़ाने की औपचारिकता अभी पूरी होनी है। जून के अंत तक इस बारे में भी निर्णय ले लिया जाएगा। 

सहायक निदेशक मयंक गंगवार ने बताया कि अगस्त से शुरू होने वाले आईटीआई के नए सत्र में सभी बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। अगले सत्र 2017-18 में भी करीब 9380 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं की रूचि वाले तीन ट्रेडों की बढेंगी सीटें

डेमो
व्यावसायिक शिक्षा के सचिव भुवनेश कुमार ‘‘औद्योगिक इकाइयों की मांग देखते हुए ही सीटें बढ़ाई जा रही हैं। इससे प्रदेश के बेरोजगार युवकों को विशेष फायदा होगा। साथ ही उन युवकों को भी आईटीआई करने का अवसर मिलेगा, जो निजी संस्थानों से प्रशिक्षण लेने में असमर्थ हैं। जरूरत को देखते हुए और सीटें भी बढ़ाई जा सकती हैं

इन ट्रेंडो में बढ़ेगी सीटें
फिटर-1250
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)-800
मैकेनिक (डीजल इंजन), 300
टर्नर - 325
वेल्डर-775
मशीनिष्ट-350
इलेक्ट्रॉनिक्स-350
इलेक्ट्रिशियन-300
अन्य ट्रेड-972

सहायक निदेशक ने बताया कि महिलाओं की रुचि को देखते हुए भी उनके पसंद की कुछ ट्रेडों की सीटों में इजाफा किया जा रहा है। हालांकि महिलाओं की रुचि वाले ट्रेड कुछ ही आईटीआई में संचालित हो रहे हैं, इसलिए इन ट्रेडों को उन आईटीआई में शुरू किया जाएगा, जहां पर अभी तक इन ट्रेडों में प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा था।

महिलाओं की रुचि वाले प्रमुख तीन ट्रेडों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। जिनमें बेसिक कॉस्मोलॉजी-200, फैशन टेक्नॉलाजी-250 और ड्रेस मेकिंग की 100 सीटें बढ़ेंगी। इस तरह से पुरुष व महिलाओं से संबंधित ट्रेडों को मिलाकर कुल 5972 सीटें बढ़ जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें