फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय-तृतीया: जानें खरीदारी के शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Wed, 04 May 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर सोमवार को दिनभर खरीददारी की जा सकती है। 9 मई को सुबह से शाम 6:21 बजे तक शॉपिंग के लिए उत्तम मुहूर्त रहेगा। गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि रविवार रात 8:21 बजे से ही अक्षय तृतीया का मान शुरू हो जाएगा, जो सोमवार शाम 6:21 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन


सोमवार को उदया से ही तृतीया का मान मिलने से इसी दिन अक्षय तृतीया का मान माना जाएगा। इसी दिन भगवान परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी। आचार्य ने बताया कि इस बार शुक्रास्त होने के चलते विवाह या विवाह आदि से जुड़े मंगलकार्य नहीं हो सकेंगे।

सोने-चांदी की खरीदारी बेहतर 
आचार्य प्रदीप ने बताया कि अक्षय तृतीया पर आभूषण, सोना-चांदी, हीरे-जवाहरात, जमीन, खेत, प्रॉपर्टी, मकान, कार, बाइक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदने के लिए लग्नों के अनुसार इस बार कई शुभ मुहूर्त हैं, लेकिन इस बार शुक्रास्त चल रहा है और शुक्र सौभाग्य का प्रतीक है, इसलिए सजावटी बेशकीमती धातुओं की बजाय सोना-चांदी खरीदना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
विज्ञापन


सोना, चांदी, जमीन, खेत, प्रॉपर्टी, मकान आदि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त
सुबह 5:42 बजे से 7:39 बजे तक वृष लग्न।
दोपहर 12:11 बजे से 2:25 बजे तक सिंह लग्न।

वाहन, कार, बाइक, टीवी, फ्रिज, एसी, एलईडी, मोबाइल टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, जिनमें कहीं न कहीं चल शब्दावली प्रयोग होती है, खरीदने का शुभ मुहूर्त

सुबह 7:39 बजे से 9:56 बजे तक मिथुन लग्न में।

दोपहर 2:25 बजे से शाम 4:37 बजे तक कर्क लग्न में।

शाम 4:37 बजे से 6:54 बजे तक कन्या लग्न में।
विज्ञापन

यहां जानें पूजा की व‌िध‌ि

डेमो प‌िक
भविष्य पुराण के मुताबिक, अक्षय तृतीया को पुण्य तिथि भी कहा जाता है। इस दिन गंगा स्नान विशेष फल देता है। 

सुबह स्नान के बाद भगवान नारायण का पूजन करने के बाद जल से भरा घटदान-कुंभदान करना चाहिए। 

साथ में मौसमी फल, सफेद मिष्ठान्न रहें तो और भी अच्छा रहेगा। संकल्पित दान भी करना चाहिए। अक्षय तृतीया को सौभाग्य दिवस भी कहा जाता है। इस दिन परिवार की महिलाएं विशेष व्रत-पूजन से परिवार में सिद्धि लाती हैं। लोक मान्यताओं के अनुसार इसे लक्ष्मी सिद्धि दिवस भी कहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें