लखनऊ। राजकीय आईटीआई में सोलर प्लांट से जुड़ा एक महीने का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू होगा। इसमें विद्यार्थियों को सोलर पैनल बनाना और ऊर्जा संचार की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। सूर्य मित्र योजना के तहत शुरू होने वाले इस कोर्स से इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्राॅनिक्स मैकेनिक, मैकेनिकल ट्रेड के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, आईटीआई में सोलर प्लांट से जुड़े विभिन्न कोर्स शुरू हुए हैं। इनमें विद्यार्थियों को सौर बिजली की उपयोगिता की जानकारी दी जाती है, लेकिन जल्द ही सोलर पैनल बनाने की विधि के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। कोर्स के प्रति सत्र में 40 विद्यार्थी पढ़ सकेंगे।
चारबाग राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सोलर प्लांट की उपयोगिता बढ़ रही है। कार्यालय व दफ्तर के साथ लोग अपने घरों में लगा रहे हैं। सोलर प्लांट से जुड़ी तकनीकी के बारे में आईटीआई के विद्यार्थियों जानकारी हो, इसके लिए सोलर प्लांट कोर्स भी शुरू हुए हैं। बताया कि कई शहरों में सोलर प्लांट विकसित हो रहे हैं। यहां विद्यार्थियों को रोजगार भी मिलेंगे।