फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : पहली सूची के अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए कल तक मौका, 35 फीसदी सीटों पर ही प्रवेश

Wed, 24 Aug 2022 12:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अभिषेक सिंह के अनुसार पहले चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि को जनहित में बढ़ाया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वह अपने सभी अभिलेखों के साथ चयनित राजकीय या निजी संस्थान में संपर्क करके अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
iti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदकों का रुझान शुरुआत में ही फीका है। अभी तक करीब 35 फीसदी सीटें ही भरी हैं। इसीलिए पहली मेरिट सूची के अभ्यर्थियों को अब 25 अगस्त की रात 12 तक दाखिला लेने का मौका मिलेगा। अभी तक दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक ही थी।
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा परिषद के निदेशक अभिषेक सिंह के अनुसार पहले चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि को जनहित में बढ़ाया गया है। ऐसे अभ्यर्थी जो अभी तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वह अपने सभी अभिलेखों के साथ चयनित राजकीय या निजी संस्थान में संपर्क करके अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पहली सूची में लगभग 98 हजार अभ्यर्थियों की मेरिट जारी की गई है। इसी में लगभग 35 हजार ने मंगलवार शाम तक दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें