फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : हरियाणा की लड़की ने कोटा में की शादी, फिर गहने लेकर भागी और पुराने प्रेमी संग बसा लिया घर

Wed, 24 Aug 2022 11:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ का युवक इंजीनियरिंग की कोचिंग करने के लिए कोटा गया था। वहां हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी निशा भी उसकी क्लास में थी। दोनों में दोस्ती हुई और निशा ने युवक के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कोटा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान गोसाईंगंज के युवक से शादी करने वाली हरियाणा की युवती ससुराल से नकदी व गहने लेकर भाग गई और पुराने दोस्त से दोबारा शादी रचा ली। मामले में पीड़ित युवक ने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

गोसाईगंज के कासिमपुर का युवक इंजीनियरिंग की कोचिंग करने के लिए कोटा गया था। वहां हरियाणा महेंद्रगढ़ निवासी निशा भी उसकी क्लास में थी। दोनों में दोस्ती हुई और निशा ने युवक के सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। नौकरी नहीं होने के कारण युवक ने शादी करने के लिए कुछ समय मांगा। यह बात निशा को पसंद नहीं आई। उसने कोटा पुलिस में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी और शादी करने की शर्त पर शिकायत वापस लेने को कहा।

 

इसके बाद 18 सितंबर 2020 को दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 19 सितंबर 2020 को निशा एक दिन के लिए गोसाईगंज कासिमपुर स्थित ससुराल पहुंची। उसे परिवार वालों ने जेवर उपहार में दिए और करीब 50 हजार रुपये भी मिले। निशा 19 सितंबर को ही अपने मायके लौट गई और वापस नहीं लौटी। इस बीच निशा के इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके गौतम अहीर से शादी करने की बात युवक को पता चली। इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें