फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : चौथे चरण की काउंसिलिंग आज से

Sun, 15 Sep 2024 05:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के पांच राजकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए रविवार को ऑनलाइन प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। खाली सीटों पर चौथे चरण की काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


राजधानी के आईटीआई संस्थानों में करीब 2000 सीटों पर प्रवेश होने हैं। तीन चरण की काउंसिलिंग हो चुकी है। अब भी 30 फीसदी सीटें खाली हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, चौथे चरण की काउंसिलिंग में उन विद्यार्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा, जिन्हें तीन चरण की मेरिट काउंसिलिंग में प्रवेश नहीं मिल पाया।

आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि संस्थान में 526 सीटों में से करीब 150 सीटों पर प्रवेश बाकी है। चौथे चरण की काउंसिलिंग में खाली सीटों पर सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें