फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉयन सफारी को जल्दी मिल सकती है एक बड़ी खुशखबरी

Wed, 01 Jul 2015 10:58 AM IST
आशुतोष मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा लायन सफारी से इसी माह खुशखबरी आ सकती है। दो गर्भवती शेरनियों में से एक का प्रसव जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है। पहले प्रसव में कहीं कोई चूक न हो इसलिए गुजरात से विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन


वन महकमे के अफसरों ने गुजरात के शकरबाग जू से ऐसे विशेषज्ञों की डिमांड की है जिन्हें प्रसव कराने का अनुभव हो। मंगलवार को इस मामले पर अधिकारियों की ‘टॉप लेवल’ पर बात भी हुई है।

प्रसव में बचे अब लगभग तीन हफ्तों के समय को देखते हुए प्रोजेक्ट से जुड़ा पूरा अमला हाई अलर्ट पर है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सबसे बड़े ड्रीम प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी में गर्भवती चल रही दो मादा एशियाई बब्बर शेरनियों के प्रसव का समय नजदीक आता जा रहा है।
विज्ञापन


एक शेरनी का प्रसव जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होने की उम्मीद है। प्रेगनेंसी के बाद से ही दोनों शेरनियों को गहन निगरानी में रखा गया है। सीसीटीवी से चौबीसों घंटे उनपर नजर रखने के साथ ही उनके हर मूवमेंट का अध्ययन किया जा  रहा है।
विज्ञापन

शेरनी के प्रसव के लिए लखनऊ से जाएगी टीम

शेरनियों के मांद से लेकर उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रसव के कुछ दिनों पहले ही लखनऊ से चिकित्सकों के अलावा विशेषज्ञों की टीम वहां कैम्प करना शुरू कर देगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम अखिलेश यादव ने भी अपने संक्षिप्त दौरे के दौरान प्रोजेक्ट के सबसे ‘नाजुक’ माने जा रहे फेज की तैयारियों को देखा था।

‘सफारी प्रोजेक्ट में अगले तीन-चार हफ्तों के दौरान हमें खुशखबरी का इंतजार है। तमाम विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है, दोनों ही प्रेगनेंट शेरनियों का खास खयाल रखा जा रहा है। हमने गुजरात शकरबाग जू से प्रसव मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले कुछ एक्सपर्ट मुहैया कराने को कहा है। इसकेलिए उनके प्रमुख वन संरक्षक से भी हमारी बात हुई है, वे जल्द ही हमसे जुड़ सकते हैं।’
डॉ. रूपक डे, प्रमुख वन संरक्षक यूपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें