फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची के सामने फांसी पर झूल गई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ शहर के गुडंबा में एक विवाहिता ने अपनी सात वर्ष की मासूम बच्ची के सामने ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। उन लोगों ने महिला को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, आशियाना क्षेत्र में गृह कलह से क्षुब्ध होकर एक पुताई मजदूर ने फांसी लगा ली। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि गुडंबा के रहमानी पैगरामऊ निवासी शहनवाज साउदी अरब में ड्राइवर है। वह कई वर्ष से विदेश में ही रह रहा है।

उसकी पत्नी सबा (27) यहां अपने बच्चों सात वर्ष की बेटी इसला, चार वर्ष के बेट उमर और ढाई वर्ष के इफजा के साथ रह रही थी। दो महीने पहले सबा का मोबाइल फोन खराब हो गया था।
विज्ञापन


इस दौरान पति से उसकी बात भी नहीं हुई। इससे सबा खुद को काफी तनहा महसूस करने लगी थी। इसी बात को लेकर सबा का अपने पति से फोन पर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद सबा काफी गुमसुम थी।
विज्ञापन

बेटी ने कई बार पूछा भी

मंगलवार की सुबह सोकर उठने के बाद सबा अपने बेडरूम में लगे पंखे में दुपट्टे का फंदा तैयार करने लगी। किचन में मौजूद उसकी बेटी इसला ने मां से कई बार पूछा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

कुछ ही दूर में सबा फांसी के फंदे से लटक गई तो इसला जोर -जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर सबा के पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषिक दिया गया है।

इस मामले में शहनवाज के भाई मो. कुद्दुश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है।उधर, आशियाना के औरंगाबाद खालसा निवासी पुताई मजदूर सईद अली (32) ने अपने कमरे में लगे पंखे में निवाड़ का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
उसकी पत्नी जरीन बानों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ आशियाना का कहना है कि गृह कलह के चलते सईद अली ने खुदकुशी की है। उसके चार बच्चे शहजाद, बासिल, छोटू और फलक की पढ़ाई लिखाई और घर खर्च के लिये रुपये मांगने को लेकर सईद और उसकी पत्नी जरीना बानों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

इससे दुखी होकर सईद ने जान दे दी। रमजान का महीना होने की वजह से सईद के घर वाले उसका पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे। इसको लेकर घरवालों ने नाराजगी भी जाहिर की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें