फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अभी तीन बार और प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी'

Sun, 10 May 2015 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि नरेंद्र मोदी अभी तीन बार और देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उनका केंद्र में एक साल का कार्यकाल अच्छा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विदेशों में भारत की मजबूत धाक बनी है। ऐसा कई वर्षों  बाद हुआ है। इसी तरह देश की सीमाओं पर भी हम काफी शक्तिशाली साबित हुए हैं। उमा भारती ने कहा कि हर वर्ग में मोदी का प्रभाव नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का हर कार्य बहुत सूझबूझ से हो रहा है। कहा कि जब से नमामि गंगे प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, तब से वह मंदिरों के बजाय नालों की परिक्रमा कर रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, गंगा की सफाई पर उन्होंने कहा, ‘गंगा को पूरी तरह स्वच्छ और निर्मल बनाने में अभी सात साल का वक्त और लगेगा। जिसका पहला फेज दो साल में पूरा होगा। गंगा सबसे ज्यादा कानपुर में ही प्रदूषित हैं। इसलिए हम सभी को मिलकर यह कलंक धोना है।’ ये बातें शनिवार को सर्किट हाउस में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहीं।

निर्मल गंगा अभियान के तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए जो भी तकनीक और जरूरी संसाधन हैं, वे सब जुटा लिए गए हैं। अब सिर्फ नालों को ट्रीट करने के लिए जगह तलाश करनी है। जिससे काम शुरू किया जा सके।

सबसे पहले सीसामऊ नाले को गंगा से दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशसान, केडीए और नगर निगम को निर्देश दे दिया गया है। एक दो दिन में अधिकारियों की तरफ से स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नालों को बंद करने के बयान से पलटीं

उन्होंने बताया कि कानपुर में गंगा में गिरने वाले कुल 23 नालों को ट्रीटमेंट प्लांट के दायरे में लाना है। शुरुआत चार नालों से होगी। जिसमें पहला नाला होगा सीसामऊ।

अविरल गंगा अभियान भी चलेगा
उमा भारती ने कहा कि स्वच्छ गंगा अभियान की तरह अविरल गंगा अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए उनका मंत्रालय प्रोजेक्ट तैयार कर चुका है। कुछ ही दिन में इसे पर्यावरण मंत्रालय को दिया जाएगा। यानि गंगा स्वच्छ भी होगी और अविरल भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें