फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 300 मीटर की दूरी तय करने में लगे 30 मिनट

Thu, 07 May 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरबाग बस अड्डा जाने वाले मार्ग और ग्लोब पार्क के पास वाले रास्ते पर लगा जाम व बाइक कार से छू 
विज्ञापन
लखनऊ। कचहरी के सामने से होकर कैसरबाग जाने वाले रास्तों की यातायात व्यवस्था बुधवार को पूरे दिन बदहाल रही। वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप में 300 मीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट से अधिक समय लग गए। पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना पड़ा।
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह के चलते मंगलवार को कचहरी में कामकाज बंद रहा था। बुधवार को कचहरी खुली तो कैसरबाग जाने वाले मार्गों की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कई बार जाम लगा। दोपहर 12:28 बजे कैसरबाग बस अड्डा (रेजिडेंसी के पास से) जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लगा था। रोडवेज की कई बसें, चार पहिया, दोपहिया वाहनों के साथ एक एंबुलेंस भी इसमें फंसी थी। जाम का कारण सड़क पर दोनों ओर बेतरतीब तरीके से खड़ी बाइकें और दोपहिया वाहन थे। दो से पांच मिनट में तय होने वाली दूरी में वाहन चालकों को आधे घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।

कार से छू गई बाइक, चालकों में विवाद

दोपहर करीब 1:25 बजे परिवर्तन चौक मार्ग पर घसियारी मंडी पंपिंग स्टेशन के पास बाइक समीप से गुजर रही कार से छू गई। इस पर कार और बाइक चालक बीच सड़क पर विवाद करने लगे। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। वाहन चालकों को 10 मिनट तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ग्लोब पार्क के पास वाले रास्ते पर भी जाम

दोपहर 2:05 बजे ग्लोब पार्क के पास से कैसरबाग जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा। स्वास्थ्य भवन के गेट नंबर तीन के सामने चौराहे पर कई वाहन इसमें फंसे थे। यातायात पुलिसकर्मियों ने मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया, मगर थोड़ी देर बाद फिर जाम लग गया।

कैसरबाग बस अड्डा जाने वाले मार्ग और ग्लोब पार्क के पास वाले रास्ते पर लगा जाम व बाइक कार से छू 

कैसरबाग बस अड्डा जाने वाले मार्ग और ग्लोब पार्क के पास वाले रास्ते पर लगा जाम व बाइक कार से छू 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें