फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पट्टीदारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पांच हिरासत में

Thu, 07 May 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सचिन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में हुई सचिन की हत्या के मामले में भाई ने चार लोगों पर हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस शराब को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश के पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि सचिन की हत्या के पीछे उसके ही किसी करीबी का हाथ है। सचिन के घर रेवतापुर शकुरपुर से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फुटेज की मदद से पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक कोई अहम सफलता हाथ नहीं लगी है।


मिल रही थीं धमकियां
सचिन के भाई जितेंद्र ने मोहल्ले के रहने वाले पट्टीदार अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव और उनके परिचित निरंकार पंडित पर सचिन की हत्या का शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि 20 अक्तूबर को उनके भाई सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय, विजय, संजय व उनके परिवार के अन्य लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहे थे। जितेंद्र का कहना है कि इसी के चलते सचिन की हत्या की गई।
विज्ञापन



मोबाइल फोन तलाशने में जुटी पुलिस
सचिन के पास दो मोबाइल फोन थे, जो गायब हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद से उनकी लोकेशन पता करने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा सचिन के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल जा रही है। बुधवार को परिजन सचिन का शव पोस्टमार्टम हाउस से ले गए और भैंसाकुंड में अंतिम संस्कार कर दिया।


यह है पूरी घटना
पीजीआई के रेवतापुर शकुरपुर गांव निवासी सचिन उर्फ कालिया (30) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव सुशांत गोल्फ स्थित नगराम रोड किनारे स्कूल के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। सचिन के खिलाफ पहले से पीजीआई थाने में सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल में ही हत्या के एक प्रयास के मामले में जमानत पर रिहा होकर आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फायर आर्म्स इंजरी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें