फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रात व दोपहर में हुई बारिश फिर खिली चटख धूप

Sun, 02 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भिनगा मे दोपहर में बरसात के बीच आवागमन करते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शनिवार दूसरे दिन भी बिगड़ा रहा। शुक्रवार रात गरज-चमक के साथ रिमझिम बारिश हुई। वहीं सुबह सामान्य रहा मौसम अचानक बदल गया। दोपहर में चली तेज हवाओं के साथ एक बार फिर हुई बरसात ने किसानों के माथे पर बल ला दिया। इसके बाद खिली चटक धूप से मौसम सामान्य हो गया।
विज्ञापन

खेतों में लगी सरसों, अलसी व मसूर लगभग पक कर तैयार हो रही है। किसान उसे काटने की तैयारी में है। वहीं मटर, चना व गेहूं की फसल में दाने आ चुके हैं, जबकि लतादार व अन्य सब्जियां कहीं फल तो कहीं फूल पर हैं। बागों में लगे आम के पेड़ बौर से लद चुके हैं। ऐसे में शुक्रवार से अचानक मौसम के बदले मिजाज ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे मौसम अचानक बदल गया। इस बीच गरज-चमक के साथ हुई रिमझिम बरसात के बीच किसान ओलावृष्टि की संभावना को लेकर परेशान रहे। हालांकि करीब आधे घंटे बाद मौसम सामान्य हो गया। इसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
वहीं शनिवार को मौसम फिर बदल गया। दोपहर में आसमान पर बादल छा गए। इसके बाद चली तेज हवाओं के बीच शुरू हुई रिमझिम बरसात देख किसानों के चेहरे की हवाइयां उड़ने लगीं। उन्हें भय था कि तेज हवाओं के साथ बरसात हुई तो खेतों में लगी फसल गिर जएगी। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। गनीमत रही कि मौसम सामान्य हो गया और फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें