फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाधान दिवस में आईं 60 शिकायतें, सिर्फ 10 का हुआ निस्तारण

Sun, 02 Mar 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां आए 60 में से 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

भिनगा तहसील में एसडीएम आशीष भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 20 में चार मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ। जमुनहा में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आए 15 मामलों में से दो का निस्तारण किया गया। वहीं इकौना में एसडीएम ओमप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में 25 मामले आए। इसमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है।

जॉबकार्ड में भाई को बना दिया पिता
भिनगा तहसील पहुंचे सिरसिया के ग्राम बलनपुर बसंतपुर के मजरा खपरीपुर निवासी बुधराम ने बताया कि उसके भाई राम पारस के नाम जारी जॉबकार्ड में पीड़ित व उसकी पत्नी पुष्पा देवी का नाम है। इसमें भाई राम पारस को पीड़ित का पिता दर्शाया गया है। कई बार शिकायत के बाद संशोधन नहीं हुआ।
विज्ञापन


लाइनमैन मांग रहा पैसा
भिनगा नगर के मोहल्ला सुभाष नगर राजापुर निवासी रामतेज पांडेय का आरोप है कि गांव में विद्युत तार के मरम्मत के दौरान अक्सर लाइनमैन किसी न किसी का तार काट देता है। इसे जोड़ने के नाम पर पैसा मांगता है। विगत पांच दिनों से पीड़ित की केबिल भी कटी है। इसके बदले लाइन मैन 500 रुपये मांग रहा है। इस पर एसडीएम ने एसडीओ को तत्काल समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें