फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटी मैनेजर, उसके प्रेमी व पांच अन्य पर लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुराने का आरोप

Thu, 14 May 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या रोड निवासी आदित्य विजन लि. के आईटी एरिया मैनेजर राजू कुमार ने सात लोगों पर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मोबाइल चुराने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राजू कुमार के अनुसार, कंपनी का स्टोर पत्रकारपुरम में है। यहां लखीमपुर खीरी के हथीपुर निवासी महक रस्तोगी आईटी मैनेजर के पद पर काम कर रही थीं। तीन मई को उसने अचानक उनके व्हाट्सएप नंबर पर इस्तीफा भेज दिया। संदेह होने पर महक को स्टोर बुलाया गया और उसके सामने कराए गए स्टॉक ऑडिट में लाखों रुपये के उपकरण और कीमती मोबाइल गायब मिले। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी महक की थी। दोबारा बुलाने पर उसने आने से मना कर दिया और सहकर्मी साक्षी को गोली मारने की धमकी भी दी। राजू का आरोप है कि इस घटना में मुस्कान, फैजुल्लागंज निवासी उसका प्रेमी अभिषेक सिंह, गोदाम इंचार्ज सुंदरम पांडे व तीन अज्ञात लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि एरिया मैनेजर से सामान की सूची मांगी गई है। तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें