फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बड़ा दर्दनाक हादसा है...घटनास्थल को देख तो लें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भइया, बहुत दर्दनाक हादसा है। रास्ता बंद है, इस वजह से गली से आए हैं। कम से कम घटना वाली जगह तो देख लें... यह कहना था राहुल मिश्रा का। उनकी तरह कई अन्य लोग और छात्र-छात्राएं मंगलवार को हादसे वाली इमारत को देखने अलीगंज पहुंचे। यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। पुलिस ने मुख्य रास्ते को बंद किया तो लोग गलियों से होकर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोपहर 1:40 बजे घटना वाली बिल्डिंग के सामने की सड़क से आवागमन बंद था, लेकिन कुछ लोग पैदल आ-जा रहे थे। लोग भवन को देख घटना की भयावहता का अंदाजा लगाकर सिहर उठते। सीतापुर रोड की कोचिंग में पढ़ने वाले निखिल और उनके दो दोस्त भी बताया कि उनकी कोचिंग यहां से ज्यादा दूर नहीं है। हादसे के समय भी जानकारी लेते रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा के इंतजाम तो होने ही चाहिए। राहुल मिश्रा भी गली के पार्क के पास बाइक खड़ी कर घटनास्थल तक पहुंचे। कुछ लोग आवागमन रोकने के लिए बंधी रस्सी के पास से ही भवन को देखकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें