फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटी एक्सपर्ट झटपट पोर्टल से रिकॉर्ड ढूंढने में नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के तीन हजार से ज्यादा आवेदकों को 20 दिन बाद भी बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है। उधर, पावर कॉर्पोरेशन की आईटी सेल एक्सपर्ट टीम 31 जनवरी से आवेदनों की तलाश में जुटी है, लेकिन वह भी झटपट पोर्टल से रिकॉर्ड ढूंढने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 11 जनवरी को झटपट पोर्टल को अपग्रेड करने के लिए बंद किया था। 13 जनवरी को जब पोर्टल चालू हुआ तो 11 जनवरी से पहले करीब जिन 3000 आवेदकों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था उनका रिकॉर्ड पोर्टल पर ही गुम हो गया। दरअसल, यह गड़बड़ी पोर्टल के रिकॉर्ड को दूसरे सिस्टम पर ट्रांसफर करने से हुई।



अमर उजाला ने 30 जनवरी को 3000 कनेक्शन आवेदकों को झटका दे रहा झटपट पोर्टल शीर्षक से खबर को छापकर खामी उजागर की तो अफसरों के हस्तक्षेप पर 31 जनवरी को रिकॉर्ड की खोजबीन शुरू हुई। लेसा के अभियंताओं ने बताया कि 31 जनवरी, एक एवं तीन फरवरी की जांच के बाद भी आवेदकों का कोई विवरण नहीं मिल सका जिससे उनको नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरु की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें