फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती नगर और निशातगंज की चौपाल में उठीं पेयजल, सीवर एवं नाले की समस्याएं

विज्ञापन
समस्या सुनतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने गोमतीनगर और काल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में जन चौपाल लगाई। यहां लोगों ने पेयजल, सफाई, टूटे नाले, सीवर और आवारा कुत्तों की समस्याएं उठाईं। महापौर ने इनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गोमतीनगर वार्ड में लगी चौपाल में मारूतिपुरम एवं आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। एचएएल नाले के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत भी रखी। लोगों ने बताया कि नाले की जर्जर स्थिति के कारण कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। क्षेत्रीय नागरिकों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और डॉग बाइट की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की।
काल्विन काॅलेज वार्ड के लोगों ने अवैध मीट दुकानों की शिकायत की। लोगों ने बताया कि दुकानों के एग्जॉस्ट फैन सड़क की ओर लगाए गए हैं और नवरात्र सहित अन्य अवसरों पर वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को आवागमन में असुविधा होती है। क्षेत्र में सीवर एवं पेयजल पाइपलाइन काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है तथा कई स्थानों पर दूषित पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। नागरिकों ने सीवर लीकेज की शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन

नागरिकों ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर के खेल मैदान को संरक्षित रखने की मांग उठाई। लोगों ने बताया कि मैदान के स्थान पर भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जिससे क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए उपलब्ध खेल सुविधा प्रभावित होगी। निशातगंज गली संख्या-एक के निवासियों ने क्षेत्र की सभी गलियों में गैस पाइपलाइन विस्तार की मांग की। कूड़ा कलेक्शन को लेकर भी शिकायत की। इसे 15 दिन में दूर करने के निर्देश महापौर ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें