फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महापौर की चौपाल में फिर उठा सफाई, सीवर का मुद्दा

विज्ञापन
चौपाल में समस्याएं सुनतीं महापौर।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को भी दो वार्डों में चौपाल लगाई। यहां भी सफाई, अतिक्रमण, सीवर और कूड़ा कलेक्शन की समस्या लोगों ने उठाई।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबार्ड वार्ड में अमीनाबाद का इलाका आता है। यहां झंडेवाला पार्क में चौपाल लगाई गई। इसमें नागरिकों ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। क्षेत्रीय पार्षद शफीकुर्रहमान चचा भी मौजूद रहे।
इसी तरह जेसी बोस वार्ड में आने वाले दयानिधान पार्क में चौपाल लगाई गई। यहां स्थानीय नागरिकों ने ख्यालीगंज क्षेत्र में सीवर व्यवस्था तथा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण से संबंधित मुद्दे रखे। महापौर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने मछली मंडी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ करने का सुझाव दिया। इस पर महापौर ने जोनल अधिकारी व एलएसए अधिकारियों को 10 दिनों में क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें