फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह जी वाह! डेट बीती पर फॉर्म जमा तक नहीं हुए

Sun, 01 Sep 2013 10:01 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख शनिवार को बीत गई। इसके बावजूद एक भी फॉर्म जमा नहीं हुआ।
विज्ञापन


राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में फॉर्म जमा करने की बजाय देर शाम तक स्कूलों को परीक्षा फॉर्म देने का ही काम चलता रहा। उधर, कई स्कूलों के शिक्षक फॉर्म जमा करने के लिए भी जुबिली इंटर कॉलेज में खड़े रहे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त तय की थी। शुक्रवार शाम तक 670 में से करीब 550 स्कूलों ने चालान फॉर्म से फीस जमा करने के बाद फॉर्म ले लिए थे।
विज्ञापन


शनिवार को बाकी बचे स्कूलों के कर्मचारी चालान फॉर्म लेने आए थे। सूत्रों के अनुसार शनिवार को करीब 50 स्कूल परीक्षा फॉर्म नहीं ले जा सके।

जानकारों के अनुसार इन स्कूलों को फॉर्म भरवाने में अभी 10 दिन और लगेंगे। इधर, तीन केंद्रों पर केवल 70 स्कूलों के फॉर्म सत्यापित किए जा सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें