इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बीते मंगलवार की बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सुझावों का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को निर्देश दिए कि रॉ मटेरियल की कमी की समस्या के लिए ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों तथा संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को संचालित करने हेतु अविलम्ब ही आदेश जारी किया जाये ताकि इंडस्ट्रीज बिना किसी अवरोध के चल सके। मंत्री ने यह भी कहा कि उद्यमी अपने लैटर हेड पर ही ट्रांसपोर्टेशन हेतु पास जारी कर सकते है और उन्हें कंही भी रोका नही जायेगा |
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि मेडिकल सेक्टर को बढ़ावा देने के लिये जल्द नई पालिसी बनेगी। पॉलिसी में सभी उद्यमियों को आकर्षक सब्सिडी और इंसेंटिवस के प्राविधान होंगे जिससे कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम आगे बढ़कर अपने उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित करे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव अश्वनी खंडेलवाल व राष्ट्रीय सचिव चेतन भल्ला उपस्थित रहे |
कर्फ्यू में ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालय को दे अनुमति
आईआईए के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट डिलीवरी कार्यालयों को भी कर्फ्यू में काम करने की अनुमति दी जाए, चाहिए, जिससे उद्योगों को कच्चे माल या अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके और उद्योग अपने सहजता पूर्वक काम कर सकें ।
संयंत्र और मशीनरी के रखरखाव के लिए आवश्यक उपभोग्य सामग्रियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन या दैनिक आधार पर कुछ घंटो के लिए कर्फ्यू में छूट फि जाए। यूपीएसआईडीए और पावर कॉरपोरेशन के पावर बिल से संबंधित बिलों को कम से कम 6 महीने के लिए टाल दिया जाना चाहिए। मंत्री से एमएसएमई के कम से कम एक साल के लिए ब्याज रोक लगाने की मांग की।