फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War:अबूधाबी में फंसे संत, धमाकों की आवाज से सहमा माहौल, महंत जी बोले- युद्ध किसी के हित में नहींं

Mon, 02 Mar 2026 07:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सभी की सोमवार को अयोध्या वापसी होनी थी लेकिन फ्लाइटें निरस्त होने से परेशानी बढ़ गई। संतों ने कहा कि हम सभी शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
अबूधाबी में फंसे महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के हमले के बीच अयोध्या के तीन संत अबू धाबी में फंस गए हैं। सोमवार को उनकी भारत वापसी की फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन हवाई सेवाओं पर पड़े प्रभाव के कारण उड़ान निरस्त कर दी गई।

विज्ञापन


दशरथ महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, महंत सुदामा दास, कथा प्रवाचक रामशंकर दास शास्त्री, अधिवक्ता रामशंकर शुक्ल अबुधाबी निवासी अपने शिष्य के बुलावे पर पिछले 27 फरवरी को अयोध्या से गए थे। उन्हें सोमवार को अयोध्या वापस आना था लेकिन फ्लाइट निरस्त हो गई। 

ये भी पढ़ें - नेपाल में चुनावी रंग: होली के बीच मित्र देश में लोकतंत्र का उल्लास, भारत के प्रति विद्वेष बस ध्रुवीकरण के लिए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईरान हमले का असर: सोना-चांदी व सूखे मेवों में तेजी, निर्यात कारोबार पर दबाव; कारोबारियों की चिंता बढ़ी


महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य ने दूरभाष पर बताया कि पिछले दो दिनों से माहौल सामान्य तो दिखता है, लेकिन समय-समय पर दूर से तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा, यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है, लेकिन अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है। हम सभी शांति की प्रार्थना कर रहे हैं। यहां के लोगों को घरों से बाहर निकलने को मना किया गया है।

महंत ने कहा कि युद्ध किसी के हित में नहीं होता। पूरी दुनिया को शांति और संवाद का मार्ग अपनाना चाहिए। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि जल्द से जल्द हालात सामान्य हों और सभी सुरक्षित रहें।
विज्ञापन


युद्ध से कारोबार पर पड़ेगा असर
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर कारोबार पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आईआईए के उपाध्यक्ष धीरज राजपाल का कहना है कि आयात-निर्यात, तेल आपूर्ति और विमानन सेवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। यदि स्थिति लंबी चली तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार और पर्यटन क्षेत्र पर दबाव बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि क्रूड ऑयल महंगा हो रहा है, इसे पैकेजिंग खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ जाएंगे। तेल की आपूर्ति रुकी तो ट्रांसपोर्ट नहीं होंगे, इससे कारोबार प्रभावित होगा। इराक-ईरान से खजूर व ड्राई फ्रूटस आते हैं, इनके भी दाम बढ़ जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें