उत्तर प्रदेश में मॉनसून आने के बाद कुछ जगहों पर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं राज्य के ज्यादातर हिस्सों पर बादल छाए रहे। मंगलवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा। वहीं प्रयागराज का तापमान सबसे ज्यादा रहा 42.5 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था।
मौसम विभाग ने बताया कि सुल्तानपुर, बस्ती, कानपुर और हरदोई में हल्की से माध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि 27 और 28 जून को कई जगह गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।