फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इस्लाम में वादाखिलाफी बहुत बड़ा गुनाह

Wed, 11 Sep 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ईद मीलादउन्नबी को लेकर बुधवार को अकबरी गेट स्थित मस्जिद एक मिनारा में जलसे को खिताब करते हुए कारी मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि इस्लाम में वादा खिलाफी एक किस्म का झूठ माना गया है।
विज्ञापन


कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने झूठ बोलने और वादा पूरा न करने को बहुत बड़ा गुनाह बताया है। जलसे की अध्यक्षता हाफिज अब्दुल रशीद ने की। ऐशबाग ईदगाह स्थित दारुल उलूम फरंगी महल में आयोजित जलसे में मौलाना अजहरुद्दीन ने कहा कि अल्लाह के प्यारे नबी मोहम्मद मुस्तफा की जिंदगी का हर पहलू इंसानों के लिए आदर्श है। आगाज कारी कमरुद्दीन ने कुरान की तिलावत से किया।

दरगाह हजरत मखदूम शाहमीना शाह में जलसे की अध्यक्षता करते हुए सज्जादानशीन पीरजादा शेख राशिद अली मीनाई ने कहा कि नबी की दुनिया में विलादत का मकसद बुराईयों का खात्मा करना है। जलसे का आगाज मो. इस्लाम कादरी ने कुरान की तिलावत से किया। ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से मदरसा बहरुल उलूम फिरंगी महल में जलसे में मौलाना तौसीफ ने कहा कि तालीम हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें