फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस ने दी धमकी, तीन दिन के भीतर ट्रेनों में होगा धमाका

Fri, 25 Dec 2015 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईएसआईएस ने तीन दिन के भीतर कानपुर और दिल्ली में ट्रेनों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इस कारण रेलवे सुरक्षा बल ने दिल्ली, एनसीआर समेत सभी आरपीएफ पोस्ट को अलर्ट कर दिया है। धमकी की जानकारी आरपीएफ दिल्ली कंट्रोल रूम की ओर से दी गई है।

खुफिया एजेंसियों ने आरपीएफ के दिल्ली कंट्रोल रूम को सूचना दी है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी क्रिसमस और नए साल पर ट्रेनों को निशाना बना सकते हैं।

यह सूचना बुधवार रात आरपीएफ कानपुर के अफसरों को मिली तो खलबली मच गई। आरपीएफ कंट्रोल रूम ने दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद, कानपुर समेत अन्य सेक्शनों में आरपीएफ के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


साथ ही स्टेशनों पर रुककर गुजरने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों को चेकिंग के बाद रवाना करने के निर्देश दिए हैं। जीआरपी का भी सहयोग लेने को कहा गया है। आरपीएफ के सहायक आयुक्त शकील अहमद का कहना है कि ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें