मुंह में पन्नी लपेटकर सिंचाई विभाग के कर्मी ने दी जान
लखनऊ। सरोजनीनगर में रविवार को सेक्टर-ई एलडीए कॉलोनी निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी शिवाशीष (26) ने खुद के चेहरे पर पन्नी लपेट कर आत्महत्या कर ली। शव के पास ऑक्सीजन सिलिंडर और पाइप पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक रात करीब 10 बजे शिवाशीष कमरे में चले गए थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी जब खाने के लिए बुलाने गईं तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जानकारी पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि देवाशीष के चेहरे व सिर पर पन्नी लिपटी थी। वह बेड पर पड़े हुए थे। आनन-फानन उन्हें लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि शव के पास ऑक्सीजन सिलिंडर और पाइप पड़ा हुआ था। ऐसे में आशंका है कि देवाशीष ने ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को मुंह में लगाकर सिर पर एक प्लास्टिक की पन्नी लपेटकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कोई शिकायत नहीं की है।