फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिंचाई विभाग ने छोड़ा पानी, दूर होगा कठौता का पानी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सिंचाई विभाग ने करीब एक महीने से बंद शारदा सहायक नहर को खोल दिया है। सोमवार दोपहर लखीमपुर से नहर में पानी छोड़ा गया है। इसके बाद अब तीसरे जलकल की कठौता झील का पानी संकट बुधवार रात तक दूर हो जाएगा। यह राहत अमर उजाला में सोमवार को पानी संकट को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद मिलने वाली है।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि तीसरे जलकल की कठौता झील में अभी चार दिन का पानी बचा है। इससे पहले ही शारदा नहर का पानी झील में आ जाएगा। ऐसे में इंदिरा और गोमतीनगर की करीब पांच लाख आबादी को संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग ने बताया कि सोमवार दोपहर पानी छोड़ दिया गया है। यह दो दिन में झील तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें