फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गृहकर व जलकर के नोटिस को लेकर महापौर से मिले व्यापारी

Tue, 12 Nov 2024 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ओर से दिए जा रहे नोटिसों को लेकर व्यापारी नेताओं ने सोमवार को महापौर से मिलकर विरोध जताया। महापौर ने बृहस्पतिवार को समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में महापौर सुषमा खर्कवाल के आवास पर हुई बैठक में पदाधिकारियों ने नगर निगम की ओर से दिए जा रहे नोटिस पर आपत्ति जताई। कहा, 30 वर्षों के बाद के नोटिस में लाखों का बकाया दिखाया जा रहा है, जबकि व्यापारियों की दुकानों में पानी का कनेक्शन नहीं है। महापौर ने 14 नवंबर को मुख्यकर निर्धारण अधिकारी, जलकल विभाग के महाप्रबंधक व नगर आयुक्त के साथ बैठककर समाधान का भरोसा दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महामंत्री राजेश्वर अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग समेत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें