अवध विवि के बीएससी ओटीटी की परीक्षा में हुई त्रुटि पर छात्रों का आरोप है कि पूरी उत्तर पुस्तिकाएं गलत चेक हुईं हैं। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा चेक कराया जाना चाहिए। बीएससी ओटीटी के छात्र आलोक कुमार शुक्ला का कहना है कि 70 नंबर का पेपर 80 नंबर में चेक हुआ है। इसलिए ये आवश्यक है कि उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा चेक करायी जाएं।
बीएससी ओटीटी के छात्र राजन बाबू बताते हैं कि ये विवि के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विवि के एबीवीपी नेता अंकुर सिंह का कहना है कि जिस एजेंसी ने ऐसी गलती की है उसे ब्लैक लिस्ट में डाला जाना चाहिए।
मानवीय चूक बता कर विवि प्रशासन ने झाड़ा पल्ला
अवध विवि प्रशासन ने बीएससी ओटीटी के परीक्षाफल में एजेंसी की मानवीय चूक बताते हुए पल्ला झाड़ लिया है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया है कि मामले में एजेंसी की चूक है। वेबसाइट पर लोड परीक्षाफल में संशोधन किया जा रहा है, हालांकि एजेंसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।