फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिसंबर में राजस्थान की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) दिसंबर में राजस्थान की सैर कराएगा। शनिवार को पर्यटन भवन स्थित कार्यालय में इसका पैकेज लॉन्च किया गया।
विज्ञापन




आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 19 से 26 दिसंबर तक का यह हवाई टूर सात रात व आठ दिन का है। इसमें जयपुर, पुष्कर, जैसलमेर, पटवों की हवेली, गढ़ी सागर झली, मेहरानगढ़, मोती महल, फूल महल, बिरला मंदिर, करणी माता मंदिर, जूनागढ़, जल महल, हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, आमेर किले की सैर कराई जाएगी। है। खान-पान व ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल में रहेगी। अकेले रुकने पर प्रति व्यक्ति 63000 रुपये, दो के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 48600 रुपये, तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर 45,900 रुपये का पैकेज है। बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइट irctctourism.com या 8287930911/02 नंबरों पर करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें