लखनऊ। आईआरसीटीसी यात्रियों को मध्य प्रदेश की धार्मिक व ऐतिहासिक जगहों की सैर कराएगा। मंगलवार को गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पर पैकेज लॉन्च किया गया।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि लखनऊ से मध्य प्रदेश के लिए ग्लिम्प्सेस ऑफ मध्य प्रदेश हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। यह पांच रात व छह दिन का है, जिसमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू व माहेश्वर का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा 22 से 27 जुलाई तक चलेगी। पैकेज में लखनऊ से इंदौर आने व जाने की सुविधा विमान से होगी। खानपान व ठहरना तीन सितारा होटल में रहेगा। यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामणि गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, ओम्कारेश्वर मंदिर, मांडू में जहाज महल, इको पॉइंट और हिंडोला महल, माहेश्वर में अहिल्याबाई किला व महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा, एकमुखी दत्ता मंदिर एवं नर्मदा घाट का भ्रमण कराया जाएगा।
यह है टूर की दर
- 47,200 रुपये प्रतिव्यक्ति अकेले ठहरने पर
-36,500 रुपये दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर
- 35,200 रुपये तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर
- 32,500 रुपये माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज
यहां करें बुकिंग : पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय और वेबसाइट irctctourism.com के अतिरिक्त 8287930912, 8287930911 नंबरों पर बुकिंग कराई जा सकती है।