फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दक्षित भारत की सैर कराएगा आईआरसीटीसी

विज्ञापन
आईआरसीटीसी
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव ट्रेन पर्यटकों को 31 जुलाई से 11 अगस्त तक दक्षिण भारत की सैर कराएगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लकिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यात्री गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। पैकेज में सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी में यात्रा, शाकाहारी भोजन, ठहरने और स्थानीय भ्रमण के लिए बस की सुविधा शामिल है। पैकेज के तहत इकॉनमी श्रेणी के टिकट का मूल्य 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी का मूल्य 39,100 रुपये प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट श्रेणी का मूल्य 51,760 रुपये प्रति व्यक्ति है। पैकेज की बुकिंग लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन कराई जा सकती है।
विज्ञापन

17 से करें चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
आईआरसीटीसी ने 17 से 26 अगस्त तक चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का पैकेज भी लॉन्च किया है। इस यात्रा में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर,नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारकाधीश, सिग्नेचर ब्रिज, भेंट द्वारिका, और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कराया जाएगा। इकॉनमी श्रेणी का मूल्य 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड श्रेणी का मूल्य 29,570 रुपये प्रति व्यक्ति और कम्फर्ट श्रेणी का मूल्य 38,870 रुपये प्रति व्यक्ति है। ईएमआई सुविधा भी उपलब्ध है। पैकेज की बुकिंग लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें