लखनऊ। यात्रियों की मांग को देखते हुए आईआरसीटीसी की ओर से 20 फरवरी को उदयपुर-जैसलमेर की सैर कराई जाएगी। बुधवार को गोमतीनगर स्थित कार्यालय में पैकेज लॉन्च किया गया।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह हवाई टूर पैकेज छह रात व सात दिनों का होगा। इसमें पर्यटकों को राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों उदयपुर, माउंट आबू, जोधपुर एवं जैसलमेर का भ्रमण कराया जाएगा। टूर में लखनऊ से हवाई यात्रा एवं वापसी की सुविधा रहेगी। तीन सितारा श्रेणी के होटलों में ठहरने, उदयपुर की झीलें एवं ऐतिहासिक महल, माउंट आबू का प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर, जोधपुर का मेहरानगढ़ किला, जैसलमेर में डिजर्ट कैंप शामिल है। अकेले रुकने पर प्रतिव्यक्ति 73,000 रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 55,200 प्रतिव्यक्ति, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 53,200 रुपये प्रतिव्यक्ति पैकेज की दर है। पैकेज की बुकिंग पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय, वेबसाइट www.irctctourism.com एवं 9236391909, 9236391911 नंबरों पर उपलब्ध है।