लखनऊ। तालकटोरा स्थित खुदाबख्श कर्बला परिसर के अस्तबल से ईरानी घोड़ा जुलजनाह बुधवार की भोर में चोरी हो गया। कर्बला के प्रबंधक सेनवीम नकवी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सेनवीम के मुताबिक जुलजनाह घोड़ा शिया समुदाय की आस्था से जुड़ा था। इसे मुहर्रम के जुलूस में बाहर निकाला जाता था। घोड़े की देखरेख करने वाला कर्मचारी मंगलवार को छुट्टी पर गया था। मौका पाकर चोरों ने घोड़ा चोरी कर लिया। सफेद रंग का ये घोड़ा ईरान से लाया गया था। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये थी। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से घोड़े की तलाश की जा रही है।