लखनऊ। ईरान और अमेरिका के बीच घोषित संघर्ष विराम का लखनऊ की ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने स्वागत किया है। कहा जंग किसी भी मसले का हल नहीं है। तमाम बेगुनाहों की जान गई है और पूरी दुनिया इस युद्ध से प्रभावित हुई है। कहा यह वक्त की जरूरत थी कि दोनों देशों के बीच सीजफायर हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संघर्ष विराम दोनों देशों के बीच एक ऐसे स्थायी समझौते का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे भविष्य में युद्ध की संभावना हमेशा के लिए समाप्त हो जाए। दोनों देश इस मौके का उपयोग एक ठोस शांति समझौते के लिए करें ताकि निर्दोषों की जान बचाई जा सके और दुनिया एक बड़े खतरे से सुरक्षित रहे।
ईरान संकट पर राहत, की दुआ
ईरान युद्ध के बीच कुछ समय के लिए हुए युद्ध विराम को मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने इंसानियत की जीत बताया। बुधवार की दोपहर हुसैनाबाद स्थित छोटे इमाबाड़े में हुई दुआ के दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार की रात मोमिनीन की दुआओं की कबूलियत हुई है। हमारा हक कामयाब हो गया। मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने उलमा व मोमिनीन के साथ हक की कामयाबी पर नमाज-ए-जोहर के बाद ईरान की जनता की सलामती के लिए दुआ की।
युद्ध थमने पर जश्न मनाते लोग।