फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर पर रिव्यू पिटिशन दाखिल करने पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा-कुछ लोग देश का...

Wed, 22 Jan 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
iqbal ansari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले पर एक बार फिर क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल की गई है। पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर अयूब ने सुप्रीम कोर्ट में पिटिशन दाखिल कर कहा है कि अयोध्या मामले में आस्था के मुताबिक फैसला दिया गया है। 
विज्ञापन


पिटिशन दाखिल किए जाने पर मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने नाराजगी जताई है। 9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर आए फैसले पर इकबाल अंसारी ने सहमति जताते हुए कहा कि 70 वर्षों से चल रहे मंदिर मस्जिद विवाद समाप्त हुआ है। 

अब सिर्फ देश में अमन और चयन बरकरार रहे इसलिए आगे जाने की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ लोग देश का नुकसान करने के लिए खड़े हो जाते हैं और इसी कारण लोग रिव्यू दाखिल कर भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि 70 साल बीत चुके हैं सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया। पूरा हिंदुस्तान इसी में लगा रहा। आज मंदिर मस्जिद के विवाद को कोर्ट ने समझा दिया है कि अब आगे जाने की जरूरत नहीं थी। 
विज्ञापन

हम देश की तरक्की चाहते हैं, देश का भला चाहते हैं और सभी कोर्ट का सम्मान करते हैं। कोर्ट ने जो फैसला कर दिया है सब ने मान लिया है अब आगे कार्रवाई लोगों को करना नहीं चाहिए लेकिन कुछ पार्टियों के लोग दिमाग लगा रहे हैं। बताया कि हम समाजवादी लोग हैं। संविधान की इज्जत करना जानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें