फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : प्रदेश की जेलों का निरीक्षण करेंगे आईपीएस अधिकारी, डीजी जेल ने पांच अफसरों को दी जिम्मेदारी

Sun, 09 Apr 2023 02:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजी जेल एसएन साबत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आईपीएस शिवहरि मीना, सुभाष चंद्र शाक्य, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव व हेमंत कुटियाल को प्रदेश की जेलों के निरीक्षण करना है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिला जेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद माफियाओं पर और सख्ती शुरू कर दी गई है। प्रदेश की जेलों के निरीक्षण के लिए पांच आईपीएस अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें स्थानीय जिला व पुलिस प्रशासन से भी फीडबैक लेकर दस दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


डीजी जेल एसएन साबत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि आईपीएस शिवहरि मीना, सुभाष चंद्र शाक्य, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव व हेमंत कुटियाल को प्रदेश की जेलों के निरीक्षण करना है। यह अधिकारी केंद्रीय कारागार नैनी, जिला कारागार चित्रकूट, जिला कारागार जौनपुर व आजमगढ़, केंद्रीय कारागार वाराणसी, जिला कारागार वाराणसी व सोनभद्र, जिला कारागार बलिया, मऊ, फतेहपुर व बांदा का निरीक्षण करना है। निरीक्षण में उन्हें कारागार की कार्य प्रणाली के साथ-साथ अनियमितताओं, अवांछित गतिविधियों, विधि के विपरीत हो रही कार्यवाही की संभावना आदि से संबंधित जांचकर दस दिन में अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें