1995 बैच के आईपीएस अधिकारियों में मेरठ रेंज के आईजी आलोक सिंह, साइबर क्राइम के आईजी अशोक कुमार सिंह, सुरक्षा में तैनात आईजी रवि जोसेफ और पीएसी में तैनात राम कुमार को प्रोन्नति दी गई है। इसी बैच के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अधिकारियों को भी प्रोन्नति दी गई है। इनमें विजय भाटिया, मुथा अशोक जैन, अमरेंद्र सिंह सेंगर, राज कुमार और अनुपम कुलश्रेष्ठ शामिल हैं।
2002 बैच के अधिकारी बने आईजी
2002 बैच के 10 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इनमें डीआईजी सीबीसीआईडी धर्मवीर, डीआईजी पीएसी अनिल कुमार राय, डीआईजी प्रयागराज कवींद्र प्रताप सिंह, डीआईजी झांसी सुभाष सिंह बघेल, डीआईजी मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव, डीआईजी कानून-व्यवस्था विजय भूषण, डीआईजी एटीसी सत्येंद्र कुमार सिंह और डीआईजी इंटेलीजेंस जेके शुक्ला शामिल हैं। वहीं, शचि घड़ियाल और अपर्णा कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
कानपुर, अलीगढ़, मथुरा और सीतापुर के कप्तान बने डीआईजी
2006 बैच के चार अधिकारियों को एसएसपी से प्रोन्नति देकर डीआईजी बना दिया गया है। इनमें अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुल्हरी, मथुरा के एसएसपी शलभ माथुर, कानपुर नगर के एसएसपी अनंत देव और सीतापुर के एसपी एलआर कुमार अधिसूचना जारी होने के बाद डीआईजी बन जाएंगे। इसी बैच के अन्य पुलिस अधिकारियों में पीएसी 11वीं बटालियन में तैनात कमांडेंट डॉ. मनोज कुमार, सीबीसीआईडी में तैनात एसपी अशोक कुमार पांडेय, एसपी इंटेलीजेंस गंगानाथ त्रिपाठी, एसपी पावर कॉर्पोरेशन साधना गोस्वामी और एसपी व्यापार कर शिव प्रसाद उपाध्याय के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैप्पी गुप्तन, धर्मवीर सिंह, अब्दुल हमीद और मोहित गुप्ता भी डीआईजी बन जाएंगे।
2007 बैच के 10 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड मिलेगा। इनमें मुरादाबाद के एसएसपी अमित पाठक, एसपी एटीएस विनोद कुमार सिंह, एसपी रेलवे जोगेंद्र कुमार, महिला पावर लाइन में तैनात रविशंकर छवि, होमगार्ड में तैनात प्रतिभा अंबेडकर, पीएसी मेरठ में तैनात नितिन तिवारी, डीजीपी कार्यालय में तैनात गोपेश नाथ खन्ना, एसपी जौनपुर अशोक कुमार तृतीय और एसपी एससीआरबी अनिल कुमार राय शामिल हैं।
पांच अधिकारियों का लिफाफा बंद
पांच आईपीएस अधिकारियों का लिफाफा बंद रहा। इनमें आईजी अमिताभ ठाकुर, डीआईजी राकेश शंकर व रतन कांत पांडेय तथा एसपी राजेश कृष्ण व पंकज कुमार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में जांच चल रही है।