लंबे समय से डीजीपी ऑफिस में अटैच 13 आईपीएस अफसरों को भी अपनी तैनाती का इंतजार है। इसमें एडीजी रेणुका मिश्रा, डीआईजी राकेश शंकर, मंजिल सैनी, कृष्ण बहादुर सिंह, एसपी शलभ माथुर, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार चौरसिया, रोहन पी कनय, अजय कुमार सिंह, देव रंजन वर्मा, जीएस चंद्रभान, सिद्धार्थशंकर मीना और आरएम भारद्वाज शामिल हैं।
19 पीपीएस अधिकारियों को भी अपने तबादले का इंतजार है। ये सभी पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए हैं। इनमें से कई जिलों में सर्किल में तैनात हैं। हालांकि प्रमोशन देने के बाद तैनाती को लेकर सरकार किसी जल्दबाजी में नहीं है।
पूर्व में भी प्रांतीय पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रमोशन पाने वाले कई अधिकारियों को नई तैनाती पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था। पिछले वर्ष प्रमोशन पाए आईपीएस अफसरों को भी एक महीने बाद नई तैनाती दी गई थी।