फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : छह माह से गैरहाजिर आईपीएस अफसर अलंकृता सिंह निलंबित, बिना अवकाश जा पहुंचीं लंदन

Thu, 28 Apr 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

 शासन की ओर से जारी निलंबन आदेश में बताया गया है कि अलंकृता ने 19 अक्तूबर, 2021 को उप्र. महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी नीरा रावत को व्हाट्सएप कॉल करके बताया था कि वह लंदन में हैं। इसके  बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे और उन्हें आरोप पत्र भी भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
आईपीएस-अलंकृता सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने अक्तूबर 2021 से गैरहाजिर चल रहीं आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को निलंबित कर दिया है। अलंकृता 2008 बैच की आईपीएस अफसर हैं। उनकी तैनाती महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में एसपी के पद पर थी। 

विज्ञापन

 शासन की ओर से जारी निलंबन आदेश में बताया गया है कि अलंकृता ने 19 अक्तूबर, 2021 को उप्र. महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की एडीजी नीरा रावत को व्हाट्सएप कॉल करके बताया था कि वह लंदन में हैं। इसके  बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए थे और उन्हें आरोप पत्र भी भेजा जा चुका है। 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पुलिस सेवा नियमावली के तहत किसी भी अधिकारी को विदेश यात्रा के लिए शासन से अनुमति लेनी होती है। अलंकृता ने न तो अवकाश लिया और न ही विदेश जाने की अनुमति। इसी कारण उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

अलंकृता 16 मार्च, 2017 से 25 अप्रैल, 2021 तक मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थीं। अप्रैल 2021 में अपने मूल कॉडर यूपी लौटने के बाद वह डेढ़ माह की छुट्टी पर चली गई थीं। 10 जून को अलंकृता की तैनाती महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में एसपी के पद पर कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें