फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: घरेलू मैदान पर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी लखनऊ सुपरजायंट्स, लगातार हो चुकी हैं सात हार

Sun, 26 Apr 2026 06:29 AM IST
रोहित मिश्र अनुुराग बाजपेयी, अमर उजाला लखनऊ

सार

Lucknow Supergiants: लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल के दो सीजन को मिलाकर लगातार सात हारों का सामना कर चुकी है। रविवार को होने वाले मैच में टीम की प्रतिष्ठा दांव पर है। 
विज्ञापन
इकाना स्टेडियम में रविवार को होगा मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी टीम के लिए अपने घरेलू मैदान में मिली लगातार हार उसके मनोबल काे तोड़ देती है। कुछ ऐसे ही हालात आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के हो चुके हैं, जो इकाना स्टेडियम में लगातार सात हार का अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में मेजबान टीम का लक्ष्य इस अनचाहे रिकॉर्ड पर ब्रेक लगाना का होगा। दूसरी ओर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच चुकी कोलकाता को लखनऊ पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जो टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बनाए रखेगी। करो या मरो वाले इस मुकाबले में हारने वाली टीम की आईपीएल में आगे बढ़ने की उम्मीदें धूमिल हो जाएगी।

विज्ञापन

पंत की कप्तानी पर भी सवाल

ऋषभ पंत लगातार संघर्ष कर रहे हैं। - फोटो : @LucknowIPL
आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद से ही ऋषभ पंत के प्रदर्शन में खासी गिरावट दर्ज हुई है। लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दोनों सत्रों में यह विकेटकीपर बल्ले और कप्तानी से प्रभाव छोड़ने में पूरी तरह नाकाम रहा। कोलकाता के खिलाफ पंत पर कप्तानी पारी खेलने का भारी दबाव होगा। साथ ही निकोलस पूरन (सात मैच में 73 रन) को रनों का सूखा खत्म करना होगा। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श (सात मैच मेें 210 रन) को छोड़कर एलएसजी के अन्य सभी बल्लेबाज प्रभावहीन रहे हैं। टीम प्रबंधन को अपने बल्लेबाजी क्रम बेहतर करना होगा, जिसके लिए हेड कोच जस्टिन लैंगर चिंता जता चुके हैं। इकाना स्टेडियम की उछाल वाली पिच पर बल्लेबाजों का अच्छा खेलना होगा। संभावना है कि टीम प्रबंधन कोलकाता के खिलाफ मैच में नए चेहरों को शामिल कर बल्लेबाजी क्रम में बदलाव कर सकता है। गेंदबाजी में एलएसजी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। प्रिंस यादव (सात मैच में 13 विकेट) के अलावा अनुभवी मो. शमी (सात मैच में सात विकेट) ने संतोषजनक खेल दिखाया है। हालांकि टीम का स्पिन विभाग अभी तक चिंता का विषय बना हुआ है।

दिग्गजों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव
अंक तालिका में अंतिम स्थान पर पहुंच गई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद से लगातार संघर्ष कर रही है। प्रदर्शन के मामले में टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने निराश किया है। इसमें कप्तान अंजिक्य रहाणे (सात मैच में 152 रन) और उपकप्तान रिंकू सिंह (सात मैच में 132 रन) और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (पांच मैच में नौ की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट) से सबसे ज्यादा निराश किया है। प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के लिए रहाणे एंड कंपनी को लखनऊ के ऊपर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी ताकि आगे होने वाले मुकाबले के लिए टीम को आत्मविश्वास मिल सके।
 
विज्ञापन

इकाना स्टेडियम की पिच से तालमेल बैठना एलएसजी के लिए चुनौती

 राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद एलएसजी के कोच जस्टिन लैंगर ने इकाना स्टेडियम की पिच की तुलना वाका (पर्थ) से करके नई बहस छेड़ दी है कि लखनऊ सुपजायंट्स के बल्लेबाज इकाना स्टेडियम की उछालभरी पिच पर खेलने में सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। ऐसे में कोलकाता के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स टीम की बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा होगी। कोलकाता टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण के अलावा कार्तिक त्यागी जैसा स्पीडस्टार भी है, जो लखनऊ के बल्लेबाजों को तगड़ी चुनौती देंगे। मौजूदा सत्र में खेले गए तीन मुकाबलो में लखनऊ की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रन बनाकर आउट हो गई। इकाना स्टेडियम में हुए दूसरे मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए, जो नाकाफी साबित हुए।राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए तीसरे मुकाबले में तो मेजबान टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई और 18वें ओवर में सभी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें