फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुख्यमंत्री को दिया गणेश महोत्सव का आमंत्रण

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण पत्र देते श्री गणेश प्रकट कमेटी के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। श्री गणेश प्रकट कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका में 27 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाले गणेश उत्सव का आमंत्रण पत्र बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा गया। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री से उत्सव के पहले दिन आने के लिए आग्रह किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसका आश्वासन दिया है। कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की गई।
विज्ञापन

भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से गोमती को प्रदूषण से बचाने के लिए कमेटी की ओर से कई वर्षों से गणेश प्रतिमा का भू विसर्जन गोमती तट के पास ही किया जाता है। इस दौरान भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा, महामंत्री सतीश अग्रवाल और गोपाल अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें