फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्टर्स मीट: बनी बात तो होगा 25 हजार करोड़ का निवेश

Tue, 10 Jun 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पूंजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन (इन्वेस्टर मीट) का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इस दौरान 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के पूंजी निवेश के लिए औद्योगिक समूहों से करार (एमओयू) होने की उम्मीद है।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे और प्रदेश में पूंजी निवेश की इच्छुक कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे। सम्मेलन में लगभग सौ कंपनियों के अलावा सात देशों के राजदूत भी हिस्सा लेंगे।
यह जानकारी मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि सरकार के विकास एजेंडे के तहत औद्योगिक एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए दिल्ली में 12 जून को निवेशक सम्मेलन आयोजित किया गया है।
विज्ञापन


इसमें जानी-मानी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी आएंगे। मुख्यंमत्री व शासन के आला अधिकारी निवेशकों से संवाद कर हर तरह का सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा व उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में पूंजी निवेश कर चुके निवेशक अपने अनुभव भी बताएंगे। मुख्य सचिव ने बताया कि उसी दिन 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के एमओयू पर दस्तखत होने की उम्मीद है।

आगे ऐसा ही सम्मेलन मुंबई में होगा और अगले साल फरवरी में आगरा ग्लोबल समिट आयोजित करने की योजना है।

सवालों के जवाब में मुख्य सचिव ने कहा कि कानून-व्यवस्था और बिजली सरकार की उच्चतम प्राथमिकता है और निवेशकों को भी इसके लिए आश्वस्त किया जाएगा।

सरकार का जोर मैन्युफैक्चरिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा पूंजी निवेश कराने पर है ताकि रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें