फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाले की लत से छुटकारा दिलाने के लिए आया 'मसाला पानी'

Fri, 23 Feb 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कैंसर के सर्वाधिक मामले मुंह के कैंसर के होते हैं। इसकी वजह यहां के लोगों में मसाला (गुटखा) और तंबाकू खाने की लत मानी जाती है।

विज्ञापन


इन्वेस्टर्स समिट में गुजरात के व्यापारी रितुल मेडापारा स्लोवाकिया की कंपनी के साथ रिसर्च के बाद तैयार किया अपना प्रोडक्ट ‘एनयू क्लीयर’ पानी लेकर आए हैं।

इसे मसाला पानी कहें तो गलत नहीं होगा। इसमें 0.01 प्रतिशत निकोटिन तत्व है जो तंबाकू की लत मिटाएगा।

रितुल ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में बताया कि इस विशेष पानी को गहन अध्ययन के बाद तैयार किया गया है। इसके लिए वे भारत में सहयोगी निर्माता कंपनी तलाश रहे हैं, यूपी सरकार से भी सहयोग चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पानी की तरह कलरलेस है, लेकिन इसमें मसाले की खुशबू और स्वाद जस का तस रखा गया है। इसी वजह से यह मसाले के लती लोगों को संतुष्टि देता है।

इसका स्वाद और खुशबू करीब चार घंटे तक बनी रहती है। उन्होंने दावा किया कि इसमें निकोटिन की बेहद सीमित मात्रा स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, बल्कि लोग कैंसर से भी बच पाएंगे।

रितुल ने कहा कि तंबाकू, गुटखा मसाला आदि खाने के बाद लोग उसमें से निकोटिन तत्व कंज्यूम कर लेते हैं, लेकिन बाकी तत्व सड़कों या दीवारों पर थूक कर गंदगी फैलाते हैं। एनयू क्लीयर इस समस्या को खत्म कर सकता है। 

विज्ञापन

10 से 15 रुपये में मिलेगा पाउच

बोतल में इस पानी का सैंपल लेकर आए रितुल ने बताया कि इसे वे पाउच में बेचने का विकल्प रखेंगे। यह 10 से 15 रुपये में 10 एमएल की मात्रा में उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुंबई में अध्ययन रहा सफल
रितुल ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनकी कंपनी ने मुंबई में चौकीदार, दूधवाले से लेकर मसाले के आदी हो चुके अमीर लोगों तक पर इस पानी का परीक्षण किया। इसमें सफलता मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें