राजधानी में सिर्फ कोडिन सिरप ही नहीं, बल्कि नॉरकोटिक इंजेक्शन की भी खुलेआम बिक्री हो रही है। मेडिकल स्टोर संचालक इन्हें प्रिंट रेट से तीन से चार गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। एंटी एलर्जी की दवा एविल इंजेक्शन खतरनाक दवाओं की बिक्री बिना डॉक्टर के परचे के जारी है। इसके बावजूद ड्रग विभाग ने किसी पर सख्त कार्रवाई नहीं की है।
सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध नशे के कारोबार में कई लोग शामिल हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में नशेड़ी युवाओं को एविल इंजेक्शन और स्मैक आसानी से मिल रही है। जांच में सामने आया है कि बड़ी संख्या में युवक इस इंजेक्शन के जरिए नशे के आदी बन चुके हैं। एफएसडीए के सहायक मंडल आयुक्त ब्रजेश यादव का कहना है कि एविल इंजेक्शन नॉरकोटिक्स ग्रुप में आता है। है। बिना डॉक्टरी परचे इसकी ब्रिकी करना गलत है। जांच के दौरान कोई भी मेडिकल स्टोर एविल का इंजेक्शन बिना परचा बेचता मिला तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें - प्रेमानंद महराज के लिए बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने मांगी दुआ, बोले- स्वस्थ होने की कामना की
ये भी पढ़ें - पूरा होने को है राम मंदिर निर्माण: भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ही करेंगे शिखर पर ध्वजारोहण
नशेड़ी ने बताया ठिकाना
रिपोर्टर से बातचीत में एक नशेड़ी युवक ने गौतम बुद्ध पार्क के पास रेलवे पुल के नीचे इंजेक्शन और स्मैक मिलने की बात कबूली। बातचीत की वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।
रिपोर्टर : हमें एक एविल इंजेक्शन चाहिए।
नशेड़ी युवक : दिला देंगे, लेकिन हमें लेकर चलना होगा।
है।
रिपोर्टर : ठीक
युवक : गौतम बुद्ध पार्क के ऊपर रेलवे क्रॉसिंग पर जाना पड़ेगा।
रिपोर्टर : कितने में मिलेगा?
युवक : 70-80 रुपये में मिल जाएगा।
रिपोर्टर : एविल इंजेक्शन में नशा होगा कि नहीं?
युवक : नशा ज्यादा नहीं होता, उसमें स्मैक मिलानी पड़ती है, तभी मजा आता है।
रिपोर्टर : दोनों चीजें कहां मिलेंगी?
युवक : दोनों एक ही जगह मिल जाएंगी।
रिपोर्टर : एविल लगाने से मजा नहीं आएगा क्या?
युवक : एविल लगाने के बाद शरीर में झनझनाहट होती है बस।
रिपोर्टर : फिर क्या करना होगा?
युवक : एविल में स्मैक मिलाकर इंजेक्शन लगाओ, तभी पूरा नशा मिलता है।
रिपोर्टर : ठीक है, हम इंजेक्शन लेकर आते हैं, तुम लगा देना।
युवक : तुमको वहां आसानी से नहीं मिलेगा, हमको ले चलो।
रिपोर्टर : ठीक है, हम बाइक लेकर आते हैं।