फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो सकी एटीएस अफसर राजेश साहनी की मौत की जांच, सीबीआई ने कही पत्र न मिलने की बात

Fri, 01 Jun 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मृतक अफसर राजेश साहनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत के मामले की सीबीआई जांच अभी शुरू नहीं हो सकी है। प्रमुख सचिव गृह की मानें तो राज्य सरकार सीबीआई को जांच के लिए पत्र जारी कर चुकी है। वहीं, सीबीआई अफसरों का कहना है उन्हें यह पत्र नहीं मिला है। ऐसे में जांच शुरू करने की कोई पहल नहीं की गई है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने बुधवार को इस मामले की सीबीआई से जांच कराने का फैसला किया था। उससे कुछ देर पहले ही डीजीपी ओपी सिंह ने एडीजी लखनऊ राजीव कृष्णा को घटना की जांच करने के निर्देश दिए थे, पर यह जांच शुरू नहीं हो सकी। राजीव कृष्णा का कहना है कि चूंकि पीड़ित परिवार अपने आवास पर नहीं था, लिहाजा पूछताछ या जांच से संबंधित कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।

इस सवाल पर कि क्या सीबीआई जांच कर मुकदमा दर्ज करेगी या विवेचना करने के लिए अतिरिक्त समय लेगी। डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण सिंह ने कहा कि जब तक सीबीआई जांच शुरू नहीं होती, तब तक एडीजी लखनऊ की जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन


उधर, सीबीआई का कहना है कि उसे जांच शुरू करने के लिए किसी की औपचारिक शिकायत की जरूरत होगी। अगर यह शिकायत आती है कि किसी अधिकारी की प्रताड़ना की वजह से खुदकुशी का कदम उठाया गया था तो उसी लिहाज से इसे दर्ज कर कार्रवाई करनी होगी। अगर सीधा खुदकुशी का मामला है तो भी इसे दर्ज किया जाना चाहिए। सीबीआई अफसरों के मुताबिक एजेंसी लीगल एक्सपर्ट से राय लेकर ही पीई दर्ज करेगी।

वहीं, डीआईजी प्रवीण सिंह के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि सीबीआई से जांच कराने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसे प्रकरण पहले भी आए हैं जब बगैर किसी मुकदमे के सीबीआई से जांच करने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन

पुलिस अफसरों से साहनी के परिवार को आर्थिक सहायता देने की अपील

राजेश साहनी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अफसर। - फोटो : amar ujala
डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों से अपील की है कि वे एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए स्वेच्छा से सहयोग करें। डीजीपी ने ट्विटर पर संदेश जारी करते हुए कहा है कि वे खुद पीड़ित परिवार को अपनी एक दिन की तनख्वाह दे रहे हैं। पीड़ित परिवार के दुख की इस घड़ी पर पूरा पुलिस महकमा उनके साथ है।

वहीं, पीपीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर स्व. राजेश साहनी के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ रुपये की सहायता दिए जाने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि छुट्टी पर होने के बावजूद राजेश ऑफिस आकर काम कर रहे थे, इसलिए उन्हें ऑन ड्यूटी मानते हुए परिवार को असाधारण पेंशन दी जाए।

साहनी आतंकवाद जैसे महत्वपूर्ण मामलों को देख रहे थे, इसलिए उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। अध्यक्ष अजय के अनुसार डीजीपी ने मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया है। पीपीएस एसोसिएशन ने मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने का स्वागत किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें