लखनऊ। एअर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट के बाथरूम में एक यात्री ने बीते दिनों सिगरेट जलाई थी, जिसके बाद विमान में फायर अलार्म बज उठा था। इसकी जांच शुरू हो गई है।
फ्लाइट संख्या एआई 2492 में 16 अगस्त को यह घटना हुई थी। फ्लाइट दोपहर 2.05 पर जाती है और शाम 4.35 बजे मुंबई पहुंचती है। अलार्म बजने के बाद यात्री को विमान से उतार दिया गया था और विमान की पूरी जांच होने के बाद रवाना किया गया था।