फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फीडर में धमाके से 150 गांव की बिजली साढ़े छह घंटे गुल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद उपकेंद्र पर इनकमिंग फीडर में धमाके के बाद आग लग जाने से मंगलवार को 150 गांवों की बिजली साढ़े छह घंटे गुल रही। उमस भरी गर्मी से लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है। फीडर में आग लगने पर बिजलीकर्मियों ने सप्लाई बंद कर दी। इससे रहीमाबाद, मुसीबतगंज, लालूहार जुगराज गंज, ससपन, गढ़ी, रानीखेड़ा, लालता खेड़ा, गदिया खेड़ा, मवई कला, दौलतपुर, जिंदौर, रामनगर सहित लगभग 150 गांवों के लोग परेशान हो गए। बिजलीकर्मियों ने फीडर को सही कराकर लगभग साढ़े छह घंटे के बाद सप्लाई चालू कराई।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज में ट्रांसफार्मर खराब : सीतापुर रोड स्थित फैजुल्लागंज वार्ड के गाजीपुर बलराम क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से उपभोक्ताओं को छह घंटे से अधिक समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब 2:15 बजे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। आधे घंटे बाद उपभोक्ताओं ने फैजुल्लागंज उपकेंद्र पर फोन कर अधिकारियों को सूचना देने का प्रयास किया तो पहले किसी का फोन नहीं उठा। जब फोन उठा तो उसके छह घंटे बाद कर्मचारियों ने समस्या दूर की। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी आने से ऐसा हुआ। बाद में ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर समस्या दूर की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें