फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल पास मां-बाप की बेटी बनी टॉपर

Mon, 18 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा-2015 में हाईस्कूल में बाराबंकी की अंजली ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

अंजली का सपना आईआईटी से सिविल इंजीनियर बनने का है।
 
अंजली ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 96.16 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। मध्यम वर्गीय परिवार की इस बिटिया के माता-पिता तो बहुत पढ़े लिखे नहीं है।

लेकिन उनकी तमन्ना बच्चों को पढ़ाने की जरूर रही है। जिसका परिणाम सामने है। घर से लेकर कॉलेज तक सभी उत्साहित हैं। परिवारीजन को फोन पर ही बधाई देने का दौर शुरू है।
विज्ञापन


यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में हाईस्कूल की छात्रा अंजली पटेल विकासखंड बंकी के ग्राम चौधरीपुरवा की है।

मध्यमवर्गीय परिवार की रहने वाली अंजली ने बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसने 577 अंक अर्जित किए हैं। परिणाम सुनकर परिवार व कॉलेज में खुशी का माहौल है।
 
बधाइयों का दौर चल रहा है। इस सफलता से लबरेज अंजली बताती है कि वह मेरिट में आने की बात नहीं सोच रही थी। उद्देश्य यह था कि पेपर सबसे बेहतर हो। अच्छे मार्क आएं।

पिता करते हैं पीडब्लूडी में काम

अंजली बताती हैं कि उन्होंने अच्छे नंबरों के लिए पूरी मेहनत की। बताया कि मैं आईआईटी से सिविल इंजीनियर बनना चाहती हूं।

इसके लिए मैं पूरी लगन से मेहनत करूंगी। बताया कि मेरी मां पुष्पा देवी हाईस्कूल तक पढ़ी हैं। पिता अशोक कुमार वर्मा ने भी हाईस्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण की और वर्तमान में वह पीडब्लूडी में जनरेटर ऑपरेटर हैं।

लेकिन उन्होंने कभी भी पठन-पाठन में बाधा नहीं आने दी। पढ़ाई में हमेशा सपोर्ट किया। अंजली अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी है।

छोटी बहन अनुष्का पटेल कक्षा एक की छात्रा है जबकि भाई अनुज पटेल कक्षा सात का छात्र है। हाईस्कूल में अपनी सफलता का मंत्र नियमित पठन पाठन को बताया है।
विज्ञापन

समझकर पढ़ा हर टॉपिक

उन्होंने बताया कि रोजाना पांच घंटे पढ़ाई करती है। साथ ही एक-एक टॉपिक को रटकर नहीं समझ कर पढ़ा। जिससे मैं परीक्षा में अच्छा प्रजेंटेशन दे पाई।

इसके लिए स्कूल के शिक्षकों को फॉलो किया। जैसा वह बताते थे मैं वैसा ही करती थी। सर सत्येंद्र का जिक्र करते हुए कहा कि सत्येंद्र सर वैसे तो मैथ पढ़ाते हैं लेकिन परीक्षा के दौरान वह लगभग सभी विषयों की तैयारी करते थे।

अंजली ने बताया कि मुझे कोर्स की किताबों को पढऩे के अलावा स्टोरी बुक भी पसंद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर राजनीतिज्ञ पसंद हैं।

अंजली को इस बात की पीड़ा जरूर है कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी टेक्नोलॉजी की कमी है। इसका मुख्य कारण लोगों के पास धनाभाव है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें