फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेपकांड में विधायक व पुलिसवालों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ, बढ़ सकती हैं सेंगर की रिमांड

Tue, 22 May 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
विज्ञापन

बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सीबीआई के सामने कुबूल किया है कि उसने किसी को फंसाने के लिए नहीं बल्कि मामले की जानकारी के लिए फोन किया था। सीबीआई ने विधायक और पूर्व में गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर अशोक भदौरिया व केपी सिंह को आमने-सामने बैठाकर दोबारा पूछताछ की।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो सीबीआई विधायक से बार-बार पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में जानकारी मांगती रही। विधायक से पूछा कि वह घटना वाले दिन कहां थे? इस पर विधायक ने कहा कि वह उन्नाव से बाहर थे। घटना उन्नाव में उनके क्षेत्र में हुई थी, इसलिए वह बार-बार पुलिस कर्मियों को फोन कर रहे थे।

वहीं, सूत्रों का कहना है कि सीबीआई इस मामले में उन्नाव की तत्कालीन एसपी पुष्पांजलि से भी जल्द पूछताछ कर सकती है। विधायक घटना वाले दिन शाम को एसपी के कमांड कार्यालय पर क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख के साथ पहुंचे थे। सीबीआई को विधायक व एसपी पुष्पांजलि के बीच हुई बातचीत की जानकारी जुटानी है।
विज्ञापन


आज पूरी होगी सेंगर की रिमांड
सेंगर की दो दिन की रिमांड मंगलवार को पूरी हो जाएगी। पुलिसकर्मियों की रिमांड तीन दिन बढ़ने के बाद सेंगर की रिमांड भी बढ़ाने के लिए सीबीआई अर्जी दे सकती है। इससे पहले सेंगर को सीबीआई ने सात दिन की रिमांड ली थी और दुष्कर्म के आरोपों के सिलसिले में लंबी पूछताछ की थी। फिलहाल सेंगर ऑर्म्स एक्ट के मुकदमे में रिमांड पर हैं, जो पीड़िता के पिता के खिलाफ लिखा गया था।

विज्ञापन

दोनों दरोगाओं का रिमांड तीन दिन बढ़ा

कुलदीप सिंह सेंगर
उन्नाव रेप कांड में पीड़िता के पिता को फर्जी कट्टे की बरामदगी दिखाकर माखी थाने में बन्द करके जेल भेजने के आरोपी थानाध्यक्ष अशोक सिंह तोमर एवं उपनिरीक्षक कामता प्रसाद सिंह का पुलिस रिमांड अवधि तीन दिन के लिए बढ़ गया है। सीबीआई के अनुरोध पर प्रभारी विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट तहरीन खान ने यह आदेश दिया।

सीबीआई की ओर से मामले के विवेचक ने अर्जी देकर कहा, कोर्ट ने 17 मई को दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर देने का आदेश दिया था। यह रिमांड अवधि समाप्त हो चुकी है। कहा गया कि इसी प्रकरण में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान सभी आरोपियों को आमने- सामने बैठाकर अहम जानकारियां ली गई हैं लेकिन बहुत से सवाल ऐसे हैं जिनका जवाब अभी नहीं मिल पाया है।

अदालत में कहा गया कि रिमांड के दौरान इस बात की भी जानकारी ली जानी है कि फर्जी कट्टे की बरामदगी में किन-किन लोगों का हाथ है तथा यह असलहा किसने उपलब्ध कराया था? इस पर अदालत ने कहा कि मामले की परिस्थितियों को देखते हुए तीन दिन का रिमांड बढ़ाना आवश्यक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें